फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Abbas Nikhat Case, Custody remand of Nikhat and driver approved, police will interrogate for five days

Abbas-Nikhat Case: निखत और ड्राइवर की कस्टडी रिमांड मंजूर, पुलिस पांच दिन करेगी पूछताछ

Fri, 17 Feb 2023 01:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Feb 2023 01:32 PM IST
सार

चित्रकूट जेल में पत्नी से अब्बास अंसारी की नियमों के विरूद्ध मिलने का मामला तूल पकड़े हुए। इस बीच अब्बास की पत्नी और चालक पुलिस रिमांड पर रहेंगे। वहीं, निखत का मोबाइल लॉक खुलने से कई राज उजागर होंगे।

विज्ञापन
Abbas Nikhat Case, Custody remand of Nikhat and driver approved, police will interrogate for five days
अब्बास अंसारी की पत्नी निखत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चित्रकूट जिला जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो व सहयोगी चालक नियाज से अब पुलिस रिमांड पर लेकर कई राज उजागर करेगी। इसके लिए अदालत से रिमांड के आदेश मिले हैं। अदातली आदेश के अनुसार निखत तीन दिन व नियाज पांच दिन तक रिमांड पर रहेगा।

विज्ञापन

इस दौरान निखत के लॉक मोबाइल को खुलवाया इसके डाटा की जांच करेगी। मददगारों के चेहरे भी उजागर होंगे। लखनऊ की एंटी करप्शन कोर्ट में गुरुवार को ऑनलाइन पेशी के बाद अदालत ने चित्रकूट जिला पुलिस की मांग मंजूर की दोनों की पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी हर्ष पांडेय चित्रकूट पुलिस की ओर से अदालत में उपस्थित हुए। सरकारी अधिवक्ता ने दोनों के रिमांड का पत्र दाखिल किया। पूरे घटनाक्रम की जांच कई महत्वपूर्ण सामग्री की बरामदगी के लिए पुलिस टीम ने दोनों की पांच पांच दिन की रिमांड मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत में बहस के दौरान निखत के अधिवक्ताओं ने कहा कि शासन के इशारे पर निखत को परेशान किया जा रहा है। वह एक साल के बच्चे की मां और उसे नियमों के तहत जमानत दी जानी चाहिए। अदालत के आदेश के बाद अब पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान जेल में मुलाकात के राज खुलेंगे।

खुलवाया जाएगा मोबाइल का लॉक
रिमांड के दौरान निखत के मोबाइल का लॉक खुलवाया जाएगा। ड्राइवर नियाज का मोबाइल बरामद किया जाएगा। किसको धमकाया, किसको पैसा दिया होगा, जेल में मुलाकात के मददगारों के नाम सामने आएंगे। कस्टडी रिमांड के दौरान अहम बरामदगी पुलिस टीम करेगी।  

ईडी करेगी अधिकारियों की संपत्ति की जांच
जिला जेल में नियमों के विरूद्ध विधायक अब्बास को उनके परिजनों से मिलाने को लेकर मोटी रकम व महंगे गिफ्ट बांटने के आरोप पहले ही दिन से लग रहे हैं। हाल ही में जेलर संतोष कुमार व जेल वार्डर जगमोहन की हाल ही में खरीदी गई महंगी कार भी निशाने पर है।

माना जा रहा है कि यह कारें इन्हें गिफ्ट में अब्बास परिवार की ओर से दिलाई गई हैं। कार विधायक अब्बास के गृह जनपद मऊ से खरीदी बताई गई है। इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को भी महंगे गिफ्ट देने के आरोप हैं। ऐसे में संभावना है कि इन सबकी जांच ईडी की टीम जल्द करने आएगी।

मकान मालिक ने एसआईटी से की पूछताछ
जानकारी के अनुसार निखत बानो चित्रकूट के प्रहलाद साहू के मकान को दो जनवरी को किराये में लिया था। इस मकान को पुलिस ने सीज कर जांच पड़ताल की है। बताया यह भी गया कि सपा नेता फराज खान ने मकान दिलाने में मदद की थी। पुलिस की एसआईटी जांच टीम ने मकान मालिक से पूछताछ भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed