फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Abbas and Nikhat Jail Scandal,  Four warders face to face,  kept firing at the officers

अब्बास-निखत ‘जेलकांड’: चार वार्डर आमने-सामने...अधिकारियों पर फोड़ते रहे ठीकरा, जानें किस सवाल पर हुई बोलती बंद

Wed, 08 Mar 2023 12:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 Mar 2023 12:11 AM IST
सार

विधायक अब्बास अंसारी और निखत बानो के मामले में पूछताछ के दौरान चार वार्डर आमने-सामने लाए गए। सभी खुद को बचाकर बड़े अधिकारियों पर ठीकरा फोड़ते रहे। 

विज्ञापन
Abbas and Nikhat Jail Scandal,  Four warders face to face,  kept firing at the officers
अब्बास और निखत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जेल प्रकरण में मंगलवार को डिप्टी जेलर के साथ चार अन्य वार्डरों से पूछताछ की गई। इन सबकी प्रकरण में भूमिका की विवेचना के बाद आमने सामने बैठाया गया। सभी ने खुद को बचाते हुए जेल गए बड़े अधिकारियों पर ही ठीकरा फोड़ने का प्रयास किया।

विज्ञापन


जांच टीम ने जब इनसे पूछा कि दो माह से जब यह सब मालूम था तो इसकी जानकारी क्यों नहीं दी, तो सबकी बोलती बंद हो गई। जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार व चर्चित वार्डर जगमोहन के जेल जाने के बाद मंगलवार को एसआईटी की टीम ने विवेचना के क्रम को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


इसमें चौथे दिन डिप्टी जेलर पीयुष पांडेय व वार्डर रहीम के अलावा चार अन्य वार्डर सत्येंद्र कुमार, अभय प्रताप सिंह व जगदीश से जानकारी जुटाई गई। इन सभी की जनवरी व फरवरी माह में डयूटी स्थल के अलावा जेल परिसर के माहौल के सवाल पूछे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों पर फोड़ा ठीकरा
सूत्रों के अनुसार इन सभी ने वित्तीय लाभ व गिफ्ट मिलने के सवाल पर खुद को बचाने का प्रयास किया। सारा ठीकरा बडे अधिकारियों पर फोड़ने का प्रयास किया। इन सभी ने माना है कि जेल में इन अधिकारियों के इशारे पर कई बार गैरकानूनी तरीके से विधायक अब्बास अंसारी व उसकी पत्नी निखत को मिलाया गया है।

इन डिप्टी जेलर व वार्डरों के सामने सबकुछ घटा
 इसकी सभी को जानकारी है, लेकिन बडे़ अधिकारियों के दबाव में वह कुछ बोल नहीं पाते थे। बताया यह भी गया है कि दस फरवरी को भी इन डिप्टी जेलर व वार्डरों के सामने सबकुछ घटा। विधायक अब्बास व उसकी पत्नी निखत को बचाने का पूरा प्रयास हुआ।

बैंक खाते का लेनदेन निकाला गया
इन सभी के परिजनों से बातचीत की गई है। विवेचना के दौरान टीम इन सभी के बैंक खाते के अलावा इनके परिजनों के पास भी जाकर टीम जानकारी जुटा रही है। बताया गया कि डिप्टी जेलर व इन वार्डरों और इनके परिजनों के तीन माह के बैंक खाते के लेनदेन का स्टीमेट निकाला गया है।

सभी को वित्तीय लाभ व गिफ्ट मिला
माना जा रहा है कि अब्बास व निखत समेत उनके परिजनों को नियमों के विपरीत मिलने और जेल में अब्बास को सामान्य लोगों की तरह की सुविधाएं देने के लिए जेल के अधिकारियों समेत उन सभी को वित्तीय लाभ व गिफ्ट दिया गया है। इसका बंटवारा चर्चित वार्डर जगमोहन ही करता था।

जगमोहन चाहता था, वहीं होता था
पूछताछ में इन सभी ने यह तो माना है कि जो जगमोहन चाहता था, वही जेल में होता था। वह अक्सर अब्बास की सुविधाओं को लेकर ही मुख्य काम करता था। यह भी माना जा रहा है कि बड़े अधिकारियों समेत अब्बास के परिजनों से मिलने वाली सुविधाओं का बंटवारा डयूटी पर रहने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को क्रमवार मिलता था। 

पूछताछ के लिए पकड़े गए लोगों को छोड़ा
जेल प्रकरण में अब्बास निखत के अलावा जेल अधिकारियों से संपर्क साधने व सुविधाएं पहुंचाने के शक में जिले के कई लोगों को जांच टीम ने पूछताछ के लिए पकड़ा था। इसमें सभी के बयान दर्ज कर छोड़ दिया गया है। कुछ युवकों को यह कहकर छोड़ा गया है कि जब जांच टीम को जरूरत होगी, तो उसे पूछताछ के लिए आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed