फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   AAP

आप के कार्यकर्ता लड़ेंगे जिला पंचायत चुनाव

Thu, 11 Mar 2021 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
AAP
AAP - फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात)। आम आदमी पार्टी सभी जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख के लिए अपना प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता जन संपर्क करेंगे। बुधवार को कस्बा स्थित जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी निर्मल मिश्र ने कार्यकर्ता बैठक में जानकारी दी। यहां पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

कस्बा स्थित आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष पांडेय के आवास पर बुधवार को पहुंचे पार्टी के सह प्रदेश प्रभारी निर्मल मिश्र का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने बताया कि आप की ओर से सभी जिलापंचायत और ब्लाक प्रमुख पद के लिए साफ-सुथरी छवि के लोगों को प्रत्याशी बनाया जाएगा। दिल्ली के विधायक और सांसद भी उनके चुनाव प्रचार में आएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने आस पास अच्छी छवि के व्यक्ति को तय आरक्षण के आधार पर चयन कर लें। इसी के साथ पार्टी की शाख गांव-गांव तक बनाई जाएगी। जिलापंचायत से अभी तक क्या विकास कराया गया। इसका भी ब्योरा तैयार करें। पंचायत चुनाव ही विकास का चुनाव होता है। जिलाध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने कहा कि आम आदमी पार्टी गांव गांव में विकास कराने के लिए चुनाव लड़ने जा रही है। बैठक में 12 जिला पंचायत पद के दावेदारों ने आवेदन दिए। जिनकी लिस्ट जारी किए जाने को कहा। सूरज सिंह यादव, भूप सिंह नायक, अश्वनी दुबे, अवध सिंह नायक, नरेश दुबे, श्रवण कुमार वाजपेयी, जीवन सिंह, लाल सिंह, उर्मिला, नितीश कटियार सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed