फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Aanchal Kharbanda's death case: Crime Branch also admitted this is suicide

आंचल खरबंदा की मौत का मामला: क्राइम ब्रांच ने भी माना खुदकुशी, रिपोर्ट का इंतजार

Fri, 14 Jan 2022 11:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 14 Jan 2022 11:14 AM IST
विज्ञापन
Aanchal Kharbanda's death case: Crime Branch also admitted this is suicide
आंचल खरबंदा की फाइल फोटो पति के साथ - फोटो : amar ujala
कानपुर के अशोक नगर में मसाला कारोबारी सूर्यांश खरबंदा की पत्नी आंचल खरबंदा की मौत के मामले में क्राइम ब्रांच की तफ्तीश में भी खुदकुशी की पुष्टि हुई है। हत्या के साक्ष्य नहीं मिले हैं। इसलिए विवेचना दहेज हत्या की धारा में ही चलेगी। क्राइम ब्रांच नामजद अन्य छह आरोपियों की भूमिका तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जिन-जिन आरोपियों के खिलाफ सुबूत मिलेंगे उनको जेल भेजा जाएगा। 19 नवंबर की रात आंचल का शव घर के बाथरूम में फंदे से लटकता मिला था। पुलिस ने दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर आंचल के पति सूर्यांश व सास निशा खरबंदा को जेल भेजा था। आंचल के पिता पवन ग्रोवर ने पुलिस कमिश्नर से मामले की जांच क्राइम ब्रांच ट्रांसफर करने की मांग की थी।
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की। क्राइम सीन भी दोहराया। फोरेंसिक जांच भी दोबारा कराई। फोरेंसिक की रिपोर्ट वहीं रही जो पहले पुलिस को सौंपी गई थी। जिसमें आंचल के खुदकुशी करने की पुष्टि हुई थी। तमाम वैज्ञानिक तथ्य भी फोरेंसिक टीम ने रिपोर्ट में दर्ज किए हैं। डीसीपी क्राइम का कहना है कि तथ्यों के आधार पर केस की विवेचना दहेज हत्या में चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंडराइटिंग रिपोर्ट का इंतजार 
आंचल की मौत के बाद परिजनों ने दो पेज का एक नोट पुलिस को सौंपा था। जिसमें लिखा हुआ था कि अगर मुझे व मेरे बेटे को खरोंच तक आती है तो सूर्यांश, निशा, भरत ग्रोवर आदि जिम्मेदार होंगे। इसमें कुल छह नाम लिखे हुए थे। पुलिस ने हैंड राइटिंग मैच कराने के लिए ये नोट व सैंपल एक्सपर्ट को भेजे हैं। क्राइम ब्रांच की टीम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed