{"_id":"cfcf9793f1a80674d85b05068f5818e8","slug":"aamir-did-not-say-anything-wrong-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर ने कुछ गलत नहीं कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमिर ने कुछ गलत नहीं कहा
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालीवुड अदाकारा पूनम ढिल्लो ने कहा है कि इस समय असहिष्णुता पर बहस बहुत चल रही है। सभी को सहिष्णु होना चाहिए। हम सहिष्णु हैं लेकिन कुछ लोग सनसनी फैला रहे हैं।
आमिर खान के इंटरव्यू को उन्होंने पूरा सुना है। आमिर ने कोई गलतबयानी नहीं की। आमिर के बयान को गलत तरीके से दिखाया गया है।
यहां स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों के सम्मेलन में आईं पूनम ढिल्लाे ने डॉक्टरों का पक्ष लेते हुए कहा कि जब अनपढ़ फेशियल करने वालों को लोग दो-तीन हजार रुपये दे देते हैं तो दस-दस साल तक पढ़ाई करके इलाज करने वाले डॉक्टर को आठ सौ-हजार रुपये देने में परेशानी क्यों होती है। डॉक्टरों को बेवजह बदनाम किया जा रहा है।
बता दें कि पूनम ढिल्लो की बहन, बहनोई और परिवार के अन्य सदस्य डॉक्टर हैं। पूनम ढिल्लो की बहन का मुंबई में आईवीएफ सेंटर भी है।