फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Aadhati was poisoned to death in Kannauj, four people had taken her to feed Bhandara

Kannauj Murder: चलो भंडारा...कहकर ले गए थे चारों, फिर आढ़ती को खिलाया जहर, शव देख बेसुध हो गए बेटे

Fri, 07 Apr 2023 06:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 07 Apr 2023 06:57 PM IST
सार

Kannauj Crime: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में घर से ले जाकर आढ़ती की जहर खिलाकर हत्या का मामला सामने आया है। चार आरोपियों के साथ आढ़ती नौगाईं के हनुमान मंदिर पर भंडारा खाने गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Aadhati was poisoned to death in Kannauj, four people had taken her to feed Bhandara
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में घर से ले जाकर चार लोगों ने आढ़ती की जहर खिलाकर हत्या कर दी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आढ़ती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम रामपुर निगोह निवासी मुकेश गुप्ता (32) निगम मंडी में आढ़त की दुकान किए है। उसके भाई अभिषेक ने बताया कि गुरुवार की शाम को चार युवक उसके घर पर आए और उसके भाई को नौगाईं गांव में भंडारा खिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

दो घंटे बाद पत्नी देवकी ने फोन कर आने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह नौगाईं में भंडारा खा रहा है, कुछ देर बाद घर वापस आ जाएगा। रात आठ बजे के करीब चाचा सुभाष चंद्र गुप्ता के साले ने घर जाकर सूचना दी कि मुकेश ट्यूवबेल के पास पड़ा उल्टियां कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन
इसके बाद आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया। वहां पहुंचकर उसने दम तोड़ दिया। परिजन उसके शव को गांव ले आए।

Aadhati was poisoned to death in Kannauj, four people had taken her to feed Bhandara
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

उसके शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने मुकेश की हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर प्रेमपुर चौकी इंचार्ज आरके सिंह मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता लग पाएगा।

पिता का शव देख बेसुध हुए बेटे
आढ़ती मुकेश के बेटी पांच साल की बेटी नेहा व एक सात साल का बेटा अनमोल है। जैसे ही पिता का शव घर आया, दोनों बच्चे बेसुध हो गए। दोनों ही गुमसुम खड़े कभी अपने पिता के शव को निहार रहे थे, तो कभी आने-जाने वालों को टकटकी लगाकर दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed