{"_id":"66e660bfb248afdbae0662d8","slug":"a-youth-was-attacked-due-to-old-enmity-three-youths-attacked-him-with-sticks-rods-and-axe-report-filed-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: पुरानी रंजिश में युवक पर जानालेवा हमला, तीन युवकों ने लाठी-रॉड और कुल्हाड़ी से मारा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: पुरानी रंजिश में युवक पर जानालेवा हमला, तीन युवकों ने लाठी-रॉड और कुल्हाड़ी से मारा, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 15 Sep 2024 09:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 15 Sep 2024 09:52 AM IST
सार
Hamirpur News: बिवांर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में युवक पर जानालेवा हमला किया गया। तीन युवकों ने लाठी, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम लगभग चार बजे बस स्टैंड में ठेले पर मोमोज खा रहे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पुरानी रंजिश में तीन युवकों ने लाठी, लोहे की रॉड व कुल्हाड़ी से जमकर पीटा। लहूलुहान हालत में युवक को पुलिस ने एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कस्बा बिवांर निवासी लवकुश पुत्र तुलसीराम यादव ने थाना बिवांर में कस्बा के ही तीन युवकों राघव सिंह पुत्र राजू सिंह, गौरव सिंह पुत्र राजा सिंह व दीपक द्विवेदी पुत्र विनय कुमार के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि वह शनिवार शाम मुस्करा से लौटकर बिवांर बसस्टैंड में पानी की टंकी के पास ठेले पर फिंगर और मोमोज खा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान तीनों आरोपी आए और अचानक हमला कर दिया और पीट पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन उसे थाना उठाकर लाए, जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ और भी शिकायतें हैं ,बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन