फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young woman died after being hit by a train, her brother identified her

Kanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत, भाई ने की शिनाख्त

Sun, 07 Sep 2025 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 07 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
A young woman died after being hit by a train, her brother identified her
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर झींझक स्टेशन के पास अक्षयवट आश्रम के सामने डाउन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से शुक्रवार को एक युवती की मौत हो गई थी। देर रात आंबेडकर नगर मोहल्ले से पहुंचे भाई ने युवती की शिनाख्त बहन के रूप में की।
विज्ञापन

मंगलपुर थाने पहुंचे आंबेडकर नगर निवासी अनुज वर्मा ने शव की पहचान बहन श्रद्धा उर्फ किरन (24) के रूप में की। अनुज ने पुलिस को बताया कि बहन की मानसिक स्थित ठीक नहीं थी। शुक्रवार शाम को वह बिना बताए ही घर से निकल गई थी। इस पर परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। देर रात सोशल मीडिया से एक युवती के अक्षयवट आश्रम के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत की जानकारी मिली थी। अनहोनी पर मां दीपमाला, छोटी बहन प्रिंसी बिलखते रहे।
विज्ञापन

अनुज ने बताया कि पिता का निधन हो चुका है। बता दें कि शुक्रवार शाम को झींझक स्टेशन के पास अक्षयवट आश्रम के सामने ट्रेन की चपेट में आकर एक युवती की मौत हो गई थी। अप की नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के चालक ने वॉकीटाकी से घटना की जानकारी स्टेशन पर दी थी। स्टेशन मास्टर झींझक की सूचना पर मंगलपुर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी में रखवाया गया था। चौकी प्रभारी झींझक अविनेश चौधरी ने बताया शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed