फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man was strangled to death during a drunken brawl in Hardoi

Hardoi Murder: शराब के नशे में हुई कहासुनी, फिर युवक की गला घोंटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Mar 2023 08:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Mar 2023 08:59 AM IST
सार

बघौली थाना क्षेत्र में नशे में हुए विवाद के दौरान दो युवकों ने एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
A young man was strangled to death during a drunken brawl in Hardoi
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के बघौली क्षेत्र में दो युवकों ने एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी। बघौली थाने के कुशाल पुर में होलिका दहन वाली रात में वारदात हुई, जब शराब के नशे में कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

बुधवार की रात को बघौली थाने के कुशाल पुर निवासी जसकरन और ज्ञानप्रकाश के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि ज्ञान प्रकाश उर्फ छोटू ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ जसकरन (35) पुत्र मैकू को जमींन पर गिरा दिया और गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

रात के सन्नाटे में चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। इसी बीच दोनों हत्यारे वहां से भाग निकले। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
इसके कुछ ही देर बाद ही पुलिस ने एक हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में एसएचओ बघौली ज्ञानेश दुबे ने बताया है कि तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed