फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   a young man shot himself with an illegal firearm in Kanpur dehat. police engaged in investigation

कानपुर देहात: युवक ने तमंचे से खुद को मारी गोली, परिजनों ने दी आत्महत्या की तहरीर

Thu, 19 May 2022 11:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 May 2022 11:16 AM IST
सार

रनियां नगर पंचायत क्षेत्र में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक के पास से ऐसा कुछ भी बरामद नहीं हुआ है, जिससे  आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सके। वहीं, मृतक के परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी है। 

विज्ञापन
a young man shot himself with an illegal firearm in Kanpur dehat. police engaged in investigation
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात की अकबरपुर तहसील में एक युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला नगर पंचायत रनियां का है, जहां युवक ने अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत रनिया के चिराना पुरवा में राहुल सिंह (30) पुत्र दशरथ सिंह, मूल निवासी ग्राम इटैली थाना रसूलाबाद ने देशी तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि मृतक राहुल अविवाहित था और वो घाटमपुर की एक आटा मिल में काम करता था।
विज्ञापन

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फील्ड यूनिट, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर और कोतवाल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद छानबीन की जा रही है। कोतवाल ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने तमंचे से आत्महत्या की तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed