फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man riding pillion on a motorcycle died in an accident; a helmet saved the rider's life.

Kanpur News: हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौत, हेलमेट ने बचाई चालक की जान

Wed, 12 Nov 2025 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
A young man riding pillion on a motorcycle died in an accident; a helmet saved the rider's life.
कानपुर। गुजैनी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हाईवे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद उससे कुचलकर बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौत हो गई। बाइक चला रहे युवक के हेलमेट पहने होने से उसकी जान बच गई। उसे हाथ-पैर और सीने में चोटें आईं हैं। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

महाराजपुर थाना क्षेत्र के एमा गांव निवासी पिंटू का बेटा अर्जुन विश्वकर्मा (21) खेती करता था। मंगलवार दोपहर वह बाइक से गांव के ही रहने वाले जितेंद्र यादव के साथ दोस्त से मिलने पनकी जा रहा था। जितेंद्र हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा था और अर्जुन पीछे बैठा था। गुजैनी हाईवे पर मुन्ना चौराहे के पास अज्ञात भारी वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मारी। हादसे में दोनों उछलकर सड़क पर गिरे। अर्जुन वाहन की वाहन के पहिये के नीचे आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। जितेंद्र के सिर पर हेलमेट होने से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

गुजैनी इंस्पेक्टर अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन का पता किया जा रहा है। परिजनो की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed