{"_id":"6a08d0cafeb69f15930b130d","slug":"a-young-man-riding-a-scooter-died-after-colliding-with-a-milk-vehicle-causing-traffic-jams-and-commotion-kanpur-news-c-362-1-ka11002-147720-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दुग्ध वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, जाम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दुग्ध वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, जाम, हंगामा
विज्ञापन
कानपुर। बिठूर के चुंगी तिराहे से सिंहपुर जाने वाली सड़क पर शुक्रवार देर रात दुग्ध वाहन ने स्कूटी सवार सूबेदारनगर निवासी विनायक गौड़ (21) उर्फ कल्लू को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी चालक विनायक की मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठा दोस्त चोटिल हो गया। मामले में शनिवार दोपहर करीब एक से शाम पांच बजे तक मुआवजे की मांग को लेकर परिजन ने ग्रामीणों संग मिलकर बिठूर के लिए आनेजाने वाले सभी रास्तों को बल्ली, पत्थरों और ट्रैक्टर लगाकर बंद कर दिया। देर शाम मृतक की अविवाहित तीन बहनों के लिए तीन लाख की आर्थिक मदद का आश्वासन मिलने के बाद जाम खत्म किया गया।
विनायक उर्फ कल्लू चार बहनों का इकलौता भाई था। पिता की मौत के बाद वह सिलाई करके मां कुंती और बहन रागिनी, नंदिनी और गुनगुन का पालन पोषण कर रहा था। शुक्रवार शाम को विनायक शादीशुदा बड़ी बहन वंदना को बांगरमऊ उन्नाव स्थित उसकी ससुराल स्कूटी से छोड़ने के बाद रात करीब नौ बजे लौटा था। इसके बाद वह दोस्त अनिल थापा के साथ स्कूटी लेकर कहीं जा रहा था। चुंगी तिराहे से सिंहपुर की तरफ जाने रास्ते पर हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। बिठूर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुग्ध वाहन चालक को पकड़कर थाने ले गई।
शनिवार दोपहर परिजन ने बिठूर-सिंहपुर मार्ग को जाम करके हंगामा किया। इसके बाद बिठूर के चुंगी चौराहे को बांस-बल्ली, ईंट-पत्थर और ट्रैक्टर लगाकर चारों तरफ से जाम कर दिया। गुजरने वाले वाहनों के चालकों से परिजन भिड़ गए। कार के शीशों पर हाथ मारे। शाम करीब 4 बजे शव लाकर चुंगी चौराहे पर रख दिया। इससे बिठूर मंधना मार्ग, बिठूर चौबेपुर मार्ग, बिठूर कस्बा मार्ग और बिठूर सिंहपुर मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शाम करीब पांच बजे परिजनों को आर्थिक मदद तब जाकर परिजनों ने जाम खोला। थानाप्रभारी बिठूर अशोक कुमार सरोज ने बताया मृतक की मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया।