फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man harassed her, MLib student hanged herself

Kanpur News: युवक करता था परेशान, एमलिब छात्रा ने फंदा लगा दी जान

Sun, 17 May 2026 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
A young man harassed her, MLib student hanged herself
कानपुर। कल्याणपुर चंदेलनगर में एमलिब छात्रा का शव शनिवार देर शाम घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के वक्त उसके माता-पिता बाहर गए थेे। जब घर लौटे तो बेटी का शव फंदे से लटका पाया। पुलिस और फॉरेंसिक ने साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों ने अभिषेक नाम के युवक पर फोन कर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुराना शिवली रोड निवासी अधिवक्ता चंद्र प्रकाश सिंह अपनी पत्नी लक्ष्मी और बेटी एकता (24) के साथ रहते हैं। शनिवार को पिता कोर्ट गए थे जबकि मां किसी काम से बाहर गई थीं। परिजन ने बताया कि एकता की सहेली ने कई बार फोन किया लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। इसपर सहेली ने परिजन से संपर्क किया। शाम करीब छह बजे परिजन घर पहुंचे तो मुख्य गेट अंदर से बंद मिला। पिता पड़ोसी की छत से किसी तरह अंदर पहुंचे। पीछे के कमरे में एकता का शव फंदे से लटकता मिला। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजन ने एक युवक पर आरोप लगाया है। मोबाइल जब्त कर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed