फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man drank pesticide after his girlfriend got married elsewhere and died.

Kanpur News: प्रेमिका की शादी दूसरी जगह होने पर युवक ने पीया कीटनाशक, माैत

Sat, 29 Nov 2025 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
A young man drank pesticide after his girlfriend got married elsewhere and died.
कानपुर। सचेंडी के चांदनामऊ गांव के युवक ने प्रेमिका की शादी दूसरी जगह होने पर कीटनाशक पी लिया। उसकी इलाज के दाैरान शुक्रवार को हैलट में माैत हो गई।
विज्ञापन

चांदनामऊ गांव निवासी राम बहादुर ने बताया कि बेटा संदीप राजपूत (21) परिवार का सबसे बड़ा था। वह प्राइवेट नौकरी करता था। संदीप का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन युवती के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। शादी की तारीख 30 नवंबर तय हुई थी। शादी की जानकारी मिलते ही संदीप ने विरोध जताया। 12 नवंबर की शाम वह अपने कमरे में गया और घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हैलट अस्पताल भेजा गया। शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। अगर परिजन तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed