{"_id":"67f431df0d0dfb212300e2f1","slug":"a-young-man-died-after-getting-electrocuted-kanpur-news-c-362-1-ka11002-121751-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
सोनू।
- फोटो : स्रोत : परिजन
कानपुर। बिधनू के हरबसपुर गांव में सोमवार शाम पानी भरने के दौरान सबमर्सिबल पंप में उतरे करंट की चपेट में आकर गांव के रहने वाले सोनू (22) की मौत हो गई।
गांव निवासी मजदूर सुखदेव पासवान ने बताया कि सोमवार शाम वह बेटे सोनू और बेटी अनंती के साथ गेंहू की फसल काटने खेत गए थे। खेत के बगल में श्याम सिटी प्लाटिंग साइट में लगे हैंडपंप से बेटा सोनू पानी पीने गया था। आरोप है कि तभी केयरटेकर ने हैंडपंप में लगी सबमर्सिबल की मोटर चालू कर दी।
इससे उसमें करंट उतर आया। उसकी चपेट में आकर सोनू झुलस गया। उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिधनू थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।