फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man died after being hit by a loader coming from the opposite direction.

Kanpur News: उल्टी दिशा से आए लोडर की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 08 Dec 2025 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a loader coming from the opposite direction.
कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के कठेरुआ मोड़ पर उल्टी दिशा से आए लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मझावन गांव निवासी मिंटू के अनुसार छह दिसंबर की रात उनका बेटा करन (20) सगुनपुर निवासी ममेरे भाई नागेश और लालपुर मौसेरे भाई निवासी ललित के साथ बाइक से कठेरुआ गया था। रात में बाइक से लौटते समय कठेरुआ मोड़ के पास हादसा हो गया। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को हैलट अस्पताल भेजा जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। करन के बड़े भाई सोनू ने बताया कि वह रात में सूरत जा रहा था। हादसे के समय वह रेलवे स्टेशन पर था। सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि रविवार को करन का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका है। सोमवार को आने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed