फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A woman was swindled out of five lakh rupees after being told her son was in danger.

Kanpur News: बेटे पर संकट बताकर महिला से की पांच लाख की टप्पेबाजी

Sat, 13 Dec 2025 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
A woman was swindled out of five lakh rupees after being told her son was in danger.
कानपुर। बेटे पर संकट आने वाला है... बोलकर पनकी मंदिर के पास दो शातिरों ने महिला से पांच लाख की टप्पेबाजी कर दी। जालसाजों के झांसे में आकर महिला ने मंदिर जाकर जेवर और नकदी दे दिए। जब टप्पेबाजी का अहसास हुआ तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

पनकी के एफ ब्लाॅक निवासी दिलीप की पत्नी संगीता गुरुवार रात डी ब्लाक स्थित अनाड़ी समोसा भंडार की दुकान से पनीर लेकर घर जा रही थी। तभी एक बाइक सवार दो युवकों ने कागज दिखाते हुए उनसे पता पूछा, मना करने के बाद एक अन्य व्यक्ति आया तो उससे भी उसने पता पूछा और बातचीत करने लगा। बातों में संगीता से युवक ने बेटे पर संकट आने की बात कहकर झांसे में लिया। बेटे के नाम से उतारा करके ठीक करने का दावा करते हुए घर से नकदी और ज्वेलरी लेकर पास के मंदिर में पहुंचने को कहा।
विज्ञापन

संगीता ने घर से पांच हजार रुपये और लाखों के गहने लाकर टप्पेबाजों को सौंप दिए। इसके बाद उन्हें झांसा देकर भाग निकले। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसी टीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed