फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A woman riding a bike was robbed on GT Road, the miscreants had covered her face with a helmet and a scarf

Kanpur: जीटी रोड पर दिनदहाड़े बाइक सवार महिला से लूट, बदमाशों ने हेलमेट और अंगोछे से ढंक रखा था चेहरा

Wed, 17 Apr 2024 08:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 17 Apr 2024 08:37 AM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर में जीटी रोड पर दिनदहाड़े बाइक सवार महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए भाई के साथ मायके जा रही थी।

विज्ञापन
A woman riding a bike was robbed on GT Road, the miscreants had covered her face with a helmet and a scarf
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए भाई के साथ बाइक से मायके जा रही महिला से महाराजपुर थानाक्षेत्र में जीटी रोड पर दिनदहाड़े लूट हो गई। आए दिन होने वाली लूट के डर से महिला ने करीब छह लाख के गहने पर्स में रख लिए थे। बाइक सवार नकाबपोश बदमाश उनका पर्स ही लूट ले गए।

विज्ञापन

पर्स में आठ हजार रुपये भी थे। महाराजपुर के ग्राम अटवा निवासी अमित कुमार शुक्ला परचून दुकानदार हैं। अमित ने बताया कि 18 अप्रैल को चकेरी के मवइया गांव निवासी उनके चचेरे साले की शादी है। उसमें शामिल होने के लिए मंगलवार को साला गोलू पत्नी मोना पांडेय को बाइक से लेकर जा रहा था।

विज्ञापन

मोना ने सोने का हार, चार अगूंठी, चेन, झाले, चांदी की पायल, हाफपेटी और नगद आठ हजार रुपये पर्स में रखे थे। दोपहर करीब एक बजे जेके ढाबा और महिंद्रा शोरूम के बीच पहुंचे थे कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोना के हाथ से पर्स लूट लिया और फरार हो गए। गोलू ने बदमाशों का नौबस्ता तक पीछा भी किया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
इस दौरान बदमाशों और गोलू के बीच चलती बाइक में झड़प भी हुई, लेकिन बदमाश फर्राटा भरते हुए भाग निकले। इसके बाद गोलू ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी। महाराजपुर इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

हेलमेट और अंगोछे से ढंक रखा था चेहरा
महिला ने बताया कि सफेद अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट पहने हुए था। जबकि बाइक के पिछली सीट पर नीली जींस काली शर्ट पहने बैठा हुआ बदमाश अंगौछे से अपना मुंह बांधे था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed