फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A truck coming from the opposite direction collided with a scooter and a school bus, injuring four.

Kanpur News: विपरीत दिशा से आए ट्रक ने स्कूटी व स्कूली बस में मारी टक्कर, चार घायल

Thu, 21 May 2026 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 21 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
A truck coming from the opposite direction collided with a scooter and a school bus, injuring four.
पुखरायां। भोगनीपुर थाना के मावर गांव के पास झांसी-कानपुर हाईवे पर विपरीत दिशा में आ रहा ट्रक स्कूटी में टक्कर मारता हुआ सामने आ रही स्कूल बस से टकरा गया। जिससे स्कूटी सवार नगरपालिका संविदा कर्मी व बस में सवार तीन छात्र घायल हो गए। उसी समय निकल रहे कारागार मंत्री दारा सिंह ने रुककर बच्चों को इलाज के लिए देवीपुर सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन

पुखरायां नगर पालिका के संविदा कर्मी सुमित सचान बुधवार को किसी काम से माती गए थे। दोपहर 12 बजे के करीब वह वापस लौट रहे थे। मावर के पास पहुंचने पर सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी और लालपुर स्थित एक निजी स्कूल की बस में टक्कर मार दी। हादसे में वह व बस में सवार तीन बच्चे बरौर थाना के हाजीपुर निवासी सोमिल (10) पुत्र जीतेंद्र, रोहित (8) व रोहन (7) पुत्र नरेंद्र घायल हो गए। बस में करीब 40 बच्चे सवार थे। छुट्टी होने पर बस उन्हें छोड़ने जा रही थी।
विज्ञापन

इसी बीच हादसा देख झांसी की ओर जा रहे कारागार मंत्री दारा सिंह ने अपना काफिला रुकवा लिया। उन्होंने बच्चों को बस से बाहर निकलवाया तबी पुलिस जा पहुंचीं। मंत्री ने घायल बच्चों को इलाज के लिए एंबुलेंस से देवीपुर सीएचसी भिजवाया। अन्य सभी बच्चों को दूसरी बस से भिजवाया गया। डॉ. विकास कुमार ने बताया कि बच्चों को हल्की चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के बाद परिजन घर ले गए। जबकि छोटू सचान ने बताया कि भतीजे सुमित सचान को वह इलाज के लिए अस्पताल ले गए हैं। थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंच कर देवीपुर चौकी इंचार्ज अतेंद्र कुमार ने बस को हटवा दिया है। ट्रक कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed