फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A teenager who went to take bath in Ganga drowned

Kanpur News: गंगा नहाने गया किशोर डूबा

Tue, 27 May 2025 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
A teenager who went to take bath in Ganga drowned
कानपुर। महाराजपुर थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह नागापुर घाट पर गंगा में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

मूलरूप से उन्नाव के बारा सगवर थाना क्षेत्र के गढ़ेवा गांव निवासी किसान होरीलाल का बेटा भगवानदीन (15) 20 दिन पहले नागापुर गांव निवासी अपनी बहन रीति तिवारी के घर आया था। जीजा शिवकरन ने बताया कि सोमवार सुबह वह गांव के कुछ बच्चों के साथ गंगा नहाने चला गया। वहां नहाते वक्त वह गहरे पानी में डूबने लगा। साथ गए बच्चों के शोर मचाने पर पास में नहा रहे इलाके के गोविंद ने उसे बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसौल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भगवानदीन दो भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था।

सूचना पर पहुंचे परिजन उसका शव लेकर उन्नाव चले गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने भगवानदीन के पिता को फोनकर वापस बुलाया और कागजी प्रक्रिया पूरी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गृह जनपद चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed