Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A syndicate of touts at Hallet is trading in patients.

Kanpur News: हैलट में दलालों का सिंडिकेट कर रहा मरीजों की सौदेबाजी

Tue, 03 Nov 2026 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
A syndicate of touts at Hallet is trading in patients.
कानपुर। हैलट अस्पताल में मरीजों को बरगलाकर निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम ले जाने वाले एंबुलेंस दलालों की सक्रियता पर रोक नहीं लग पा रही है। कॉलेज प्रशासन की ओर से पुलिस में शिकायत और फोटो-वीडियो सौंपने के बावजूद सोमवार को भी अस्पताल परिसर में दलालों का जमावड़ा लगा रहा। जानकारी पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। दलालों की मौजूदगी पर नाराजगी जताते हुए सुरक्षाकर्मियों, कर्मचारियों और डॉक्टरों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों और कर्मचारियों ने प्राचार्य को बताया कि दलाल इतने बेखौफ हैं कि रोकने पर कर्मचारियों और डॉक्टरों को धमकाते हैं। मरीजों को ले जाने के लिए कुछ दलाल ई-एंबुलेंस में आकर बैठ जाते हैं। विरोध करने पर उल्टा कर्मचारियों को ही धमकियां देते हैं। इस पर प्राचार्य ने सुरक्षा कर्मियों और गार्डों को सख्त निर्देश दिए कि परिसर में कोई दलाल दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को दी शिकायत में दीपक नाम के व्यक्ति पर 45 एंबुलेंस संचालित करने और उनके जरिए मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पतालों में भेजने का आरोप लगाया है। प्रशासन के मुताबिक, दलालों की गतिविधियों और कर्मचारियों को धमकाने से संबंधित लिखित शिकायत के साथ फोटो और वीडियो भी पुलिस को दिए गए हैं। शिकायत दर्ज हुए 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को हैलट इमरजेंसी के बाहर मरीज को निजी अस्पताल ले जाने को लेकर दो निजी एंबुलेंस चालक आपस में भिड़ गए। एक चालक मरीज को अपने साथ ले जाने लगा तो दूसरे ने भी उसे ले जाने का दावा किया। इस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। मौके पर मौजूद गार्डों ने हस्तक्षेप किया और मरीज से पूछताछ कर उसे अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक, इस खेल में कुछ वार्ड बॉय और कर्मचारी भी शामिल हैं। वे अस्पताल में आने वाले मरीजों की जानकारी निजी नर्सिंग होम तक पहुंचाते हैं। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि दलाली में शामिल वार्ड बॉय और कर्मचारियों को चिह्नित किया जा रहा है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed