फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A student returning home after playing Holi fell into a well and died

Kanpur News: होली खेलकर घर जा रहा छात्र कुएं में गिरा, मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
A student returning home after playing Holi fell into a well and died
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कालूपुर पाही गांव में होली खेलने के बाद घर की ओर जा रहा किशोर रास्ते में कुएं में गिर गया। जानकारी होते ही ग्रामीणों ने परिजनों की मदद से उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वह कक्षा 11 का छात्र था।
विज्ञापन

कालूपुर पाही निवासी रमाकांत ने बताया कि उसके रिश्तेदार कृष्णगोपाल के पुत्र भोला (17) के होली के दिन शुक्रवार की दोपहर को गांव के कुएं में गिरने की जानकारी हुई। परिजन व ग्रामीण उसे कुएं से निकालकर जिला अस्पताल लाये लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को भोला दोस्तों के साथ होली खेलने के िलए घर से निकला था। दोपहर को वह घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में उसकी तबीयत खराब हुई और उल्टी भी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद वह घर की आते समय रास्ते में कुंए में गिर गया। कुछ ग्रामीणों ने उसे देख परिजनों को जानकारी दी। आनन फानन परिजन कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे कुएं से बाहर निकाला। कुएं में थोड़ा पानी भी है। लगभग आधे घंटे बाद उसे बाहर निकाल परिजन जिला अस्पताल लाये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से उसकी मां रामप्यारी का रो रोकर बुरा हाल है। वह दो भाई व एक बहन में छोटा था। मां ने बताया कि इस साल वह कक्षा 11 में था। इस घटना के बाद पूरे गांव में होली के पर्व का उत्साह गम माहौल में बदल गया। उसके पिता का तीन साल पहले निधन हो चुका है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव गांव ले जाकर अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed