फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A speeding truck hit the bike, the young man got trapped 100 meters painful death, the driver absconded

Kanpur Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 100 मीटर फंसकर घिसटा युवक...दर्दनाक मौत, चालक फरार

Sun, 02 Jul 2023 01:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Jul 2023 01:55 PM IST
सार

Kanpur News: थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। ट्रक चालक ने भागने के चक्कर में दो अन्य वाहनों को भी मारी टक्कर
 

विज्ञापन
A speeding truck hit the bike, the young man got trapped 100 meters painful death, the driver absconded
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के कोयलानगर फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे युवक बाइक समेत ट्रक में फंसकर सौ मीटर तक घिसटता चला गया और मौत हो गई। ट्रक चालक ने भागने के चक्कर में दो अन्य वाहनों को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन

इसके बाद ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग निकला। कानपुर देहात के मैथा गांव निवासी अभिषेक अवस्थी (24) प्राइवेट नौकरी करते थे। पिता श्रीकांत ने बताया कि अभिषेक का चचेरा भाई सुनील चकेरी के मवइया में रहता है। उनकी गर्भवती पत्नी निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हीं को देखने जा रहा था।
विज्ञापन

कोयलानगर फ्लाईओवर पर पीछे से आ रहे सिलिंडर लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। अभिषेक के ट्रक में फंसने के बाद भी ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और भागने के चक्कर में दो अन्य कारों को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed