फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A serious patient reached Banda district hospital, the doctor prescribed injections without seeing

ये डॉक्टर है ‘अंतर्यामी’: अस्पताल पहुंचा था गंभीर मरीज, बिना देखे ही लिखे इंजेक्शन, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 29 Mar 2023 07:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 29 Mar 2023 07:21 PM IST
सार

Banda News: मरीज को देखे बिना ही बाहर के इंजेक्शन लिखने का मामला जिला अस्पताल की लापरवाही को दर्शाने के लिए काफी है। दरअसल, अस्पताल में कमीशन खोरी के चलते इलाज कराने आ रहे मरीजों को बाहर की दवा लिखकर आर्थिक शोषण किया जा रहा है।

विज्ञापन
A serious patient reached Banda district hospital, the doctor prescribed injections without seeing
बांदा जिला अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले के तुलसीनगर निवासी शिवम पांडे (25) ने मंगलवार की देर शाम इलेक्ट्राल के धोखे में डाई पी ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन में उसका चचेरा भाई रिषभ उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। इसके बाद मरीज को ट्रामा सेंटर ले जाया गया।

विज्ञापन

वहां ड्यूटी में तैनात संविदा डॉक्टर ने मरीज को देखे बिना उसको बाहर के 500 रुपये कीमत के इंजेक्शन लिख दिए। इससे वह परेशान हो गया। वह करीब दो घंटे तक ट्रामा सेंटर में बैठा रहा, लेकिन डॉक्टर ने सुध नहीं ली। किसी तरह इंजेक्शन खरीदकर लाया, तब मरीज का इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन

रिषभ की शिकायत पर सीएमएस डॉ. एसएन मिश्र ने बताया कि संविदा डॉक्टर को चेतावनी दी गई है। जिला अस्पताल के सभी डॉक्टरों से बाहर की दवा लिखने को मना किया गया है। संविदा डॉक्टर ने बाहर की दवा लिखकर शासन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का हो रहा है खुलेआम आर्थिक शोषण
बता दें कि हमेशा ही विवादों में रहने वाले बांदा जिला अस्पताल में सीएम योगी के निर्देशों की खुलकर अनदेखी की जा रही है। निशुल्क इलाज की उम्मीद लगाए ग्रामीण अंचलों और दूरदराज इलाकों से आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ खुलेआम आर्थिक शोषण हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed