फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A rogue student behaved indecently with the girl students, and the teacher made him do sit-ups by holding his ears.

Kanpur News: मनचले ने छात्राओं से की अश्लीलता, शिक्षिका ने कान पकड़ कराई उठक-बैठक

Sun, 23 Aug 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 23 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
A rogue student behaved indecently with the girl students, and the teacher made him do sit-ups by holding his ears.
कानपुर देहात। जिला मुख्यालय रोड पर शुक्रवार रात छात्राओं से छेड़छाड़ को लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि ऑटो सवार युवक ने साइकिल से जा रही छात्राओं से अश्लील हरकत और आपत्तिजनक इशारे किए। इस दौरान छात्राओं के पीछे आ रहीं एक योग शिक्षिका ने स्कूटी दौड़ा युवक को पकड़ लिया। इसके बाद शिक्षिका ने छात्राओं के साथ मिलकर युवक को कान पकड़ कर उठक-बैठक कराई।
विज्ञापन

माती रोड पर ऑटो में बैठा एक युवक साइकिल से आगे जा रही छात्राओं से अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ का प्रयास कर रहा था। छात्राओं के चीखने पर पीछे से आ रही एक योग शिक्षिका ने स्कूटी दौड़ा ऑटो को रोक कर युवक को पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें ऑटो में बैठे युवक के साथ कई महिलाएं भी बैठी दिखतीं हैं, वह भी युवक की हरकत को स्वीकार करती दिखीं। कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते हैं तो महिलाएं उनको रोकती हैं। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले युवक अपनी सफाई देता रहा। उसका कहना था कि उसने किसी के साथ छेड़छाड़ नहीं की बल्कि सड़क किनारे गुटखा थूक रहा था। हालांकि महिलाएं उस पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ का आरोप लगाती दिखीं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे एसआई अमिता वर्मा मिशन शक्ति अभियान के तहत टीम के साथ माती रोड पर महाराष्ट्र बैंक के पास गश्त कर रही थीं। इस दौरान पुलिस को युवक की ओर से माती स्टेडियम से अकबरपुर लौट रही छात्राओं को देखकर अश्लील इशारे करने, गाने गाने और आपत्तिजनक कमेंट करने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भोगनीपुर थाना क्षेत्र अमरौधा निवासी मोहम्मद अमन बताया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 (बी) के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को निजी मुचलके पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed