फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A relative misdeed a woman in Kanpur dehat, made a video

कानपुर देहात में महिला से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

Mon, 03 Jan 2022 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
A relative misdeed a woman in Kanpur dehat, made a video
राजपुर। सट्टी क्षेत्र के एक गांव में जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गई महिला के साथ बुआ के बेटे ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में रविवार को चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गजनेर क्षेत्र की एक महिला ने सट्टी पुलिस को बताया कि दस दिन पूर्व एक गांव में जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। वहां बुआ के बेटे ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने दो बड़े भाइयों और बहन के साथ मिलकर उसे एक कमरे में दो दिन तक बंद रखा। इस दौरान आरोपी ने कई बार यौन शोषण किया। दो दिनों बाद किसी तरह वह बच्चों को लेकर अपने घर लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सट्टी थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीन युवक व उनकी बहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
महिला ने दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट
पुखरायां। क्षेत्र निवासी महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पति से विवाद के कारण वह मायके में रहती है।

शनिवार को वह घर में अकेली थी। उसी समय गांव निवासी छोटे ने उससे दुष्कर्म किया और कान के बाले छीनकर भाग निकला। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed