फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   a reindeer died due to out cry of humans

इंसानों के हो-हल्ले ने छीनी बारहसिंहा की जिंदगी

Mon, 26 Dec 2016 04:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, ब्यूरो
टीम डिजिटल, अमर उजाला, ब्यूरो Updated Mon, 26 Dec 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
a reindeer died due to out cry of humans
demo - फोटो : demo
बस्ती में बारहस‌िंहा घुस आने से भगदड़ मच गई। बाद में नागरिकों के एकजुट होने पर बारहस‌िंहा कीरत सागर तालाब में कूद गया। इसके बाद भागकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचपहरा में घुस गया। जहां पर ग्रामीणों ने विद्यालय का फाटक बंद कर दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया। लेकिन चंद मिनट बाद उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


रविवार को शहर के राठ चुंगी मोहल्ले में बारहस‌िंहा घुस आने से भगदड़ मच गई। लोग घरों में दुबक गए बाद में लोगों ने उसे खदेड़ दिया। जिससे वह पास में बने कीरत सागर तालाब में कूद गया। तालाब से निकलने के बाद वह पचपहरा गांव की तरफ भाग गया। पचपहरा में गांव में बले पूर्व माध्यमिक विद्यालय में घुस गया। तभी ग्रामीणेां ने स्कूल का फाटक बंद कर दिया। जिससे वह विद्यालय से बाहर नहीं निकल सका। 
विज्ञापन


रविवार को दिन होने के कारण स्कूल में बच्चे न होने से एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बारहस‌िंहा को पकड़ लिया। लेकिन चंद मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई। वन क्षेत्राधिकारी महोबा जेपी सिंह का कहना है कि बारहस‌िंहा की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed