{"_id":"67d8845bc2182aa3640aea0f","slug":"a-procession-was-taken-out-and-the-vicious-criminal-was-banished-from-the-district-kanpur-news-c-362-1-ka11002-120689-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जुलूस निकाल शातिर अपराधी काे किया जिलाबदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जुलूस निकाल शातिर अपराधी काे किया जिलाबदर
विज्ञापन
कानपुर।
चकेरी के सनिगवां गायत्रीनगर निवासी अपराधी नवील हसन को पुलिस ने जिलाबदर कर दिया है। साथ ही उसे छह माह तक जिले में दिखने पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की चेतावनी भी दी गई है।
चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि गायत्रीनगर निवासी नवील हसन उर्फ नवील गाजी एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ चकेरी थाने में मारपीट, हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में चार मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।
उसे छह माह के लिए जिलाबदर घोषित किया गया। इसके तहत चकेरी पुलिस उसके घर बैंड-बाजा लेकर पहुंची। साथ साथ ही जिन-जिन इलाकों में नवील गाजी की दहशत थी, उसे वहां से पुलिस हिरासत में पैदल घुमाया। घर के बाहर नोटिस भी चस्पा की गई। उसे उन्नाव के गंगाघाट में क्षेत्र में छोड़ा गया।