फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A pharmacist died after getting electrocuted

Chitrakoot News: तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए फार्मासिस्ट की मौत

Sat, 31 May 2025 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
A pharmacist died after getting electrocuted
रोते बिलखते परिजन।  - फोटो : संवाद
राजापुर। घर में शुक्रवार की सुबह सबमर्सिबल का तार जोड़ते समय फार्मासिस्ट करंट की चपेट में आ गया। इससे मौत हो हो गई।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के नांदिन कुर्मियान गांव निवासी कमल सिंह ने बताया कि चचेरे भाई मानसिंह (55) सीएचसी राजापुर में संविदा पर आयुष फार्मासिस्ट थे। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे पानी भरने के लिए सबमर्सिबल का तार जोड़ रहे थे। तभी करंट की चपेट में आए गए। कुछ देर बाद जानकारी हुई तो सीएचसी लेकर जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। उनकी तीन बेटियां करुणा, निधि सिंह व आंचल सिंह हैं। पत्नी की कई साल पहले ही मौत हो चुकी है।

थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि परिजनों ने करंट लगने से मौत की जानकारी दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह पता चलेगी। उधर, सीएचसी में प्रभारी डॉ दिनेश सिंह की मौजूदगी में शोक सभा का आयोजन किया गया। कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मानसिंह की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed