{"_id":"696b5ec1f3e86e580303e509","slug":"a-new-twist-in-the-case-of-a-young-man-s-suicide-in-kanpur-2026-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ठेकेदार समेत छह लोगों ने नशीला इंजेक्शन लगा की दरिंदगी...पीड़ित युवक ने की खुदकुशी; सुसाइड नोट से नया मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ठेकेदार समेत छह लोगों ने नशीला इंजेक्शन लगा की दरिंदगी...पीड़ित युवक ने की खुदकुशी; सुसाइड नोट से नया मोड़
Sat, 17 Jan 2026 03:35 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:35 PM IST
सार
कानपुर में युवक की खुदकुशी मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक के साथ ठेकेदार समेत छह लोगों ने नशीला इंजेक्शन लगाकर दरिंदगी की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
कानपुर के संडीला के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक नामी कंपनी की फैक्टरी में काम करने वाले युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक ने फर्रूखाबाद स्थित अपने मकान में बीती 29 दिसंबर को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। अब उसकी जैकेट में एक सुसाइड नोट मिला है।
इसमें दावा है कि ठेकेदार समेत छह लोगों ने शराब पिलाने के बाद उसे नशीले इजेक्शन लगाए। इसके बाद बारी बारी से कुकर्म किया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरियों में ठेकेदारों के माध्यम से कर्मचारियेां और मजदूरों की तैनाती की जाती है। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित नमकीन बनाने की एक फैक्टरी में फर्रूखाबाद निवासी युवक (34) काम करता था। बीती 29 दिसंबर को उसने अपने फर्रूखाबाद स्थित मकान में खुदकशी कर ली थी।

Trending Videos
जैकेट की जेब में मिला सुसाइड नोट
उसकी पत्नी ने बताया कि अंतिम संस्कार के कुछ दिन बाद युवक के कपड़े और सामान व्यवस्थित किया जा रहा था। इसी दौरान जैकेट की जेब में एक सुसाइड नोट मिला।
उसकी पत्नी ने बताया कि अंतिम संस्कार के कुछ दिन बाद युवक के कपड़े और सामान व्यवस्थित किया जा रहा था। इसी दौरान जैकेट की जेब में एक सुसाइड नोट मिला।
इसमें लिखा था कि ठेकेदार विवेक मिश्रा ने आलोक, ब्रजेश, लवकुश, गणेश और डीके के साथ मिलकर उसे 21 दिसंबर को संडीला के मुरारनगर स्थित कमरे में बुलाया था। वहां शराब पिलाने के बाद नशीले इंजेक्शन लगा दिए थे।
इसके बाद बारी बारी से आरोपियों ने कुकर्म किया था। इसी से आहत होकर युवक ने घर जाकर खुदकुशी कर ली। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।