{"_id":"65f9386cdee7c9ed3b09bea2","slug":"a-mud-wall-collapsed-while-digging-a-pit-father-died-after-being-buried-under-the-debris-two-sons-injured-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: गड्ढा खोदने के दौरान कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर पिता की मौत, दो पुत्र घायल...परिजन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: गड्ढा खोदने के दौरान कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर पिता की मौत, दो पुत्र घायल...परिजन बेहाल
Tue, 19 Mar 2024 12:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:33 PM IST
सार
Farrukhabad News: कमालगंज थाना क्षेत्र में गड्ढा खोदने के दौरान कच्ची दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबकर पिता की मौत हो गई, जबकि दो बेटे घायल हो गए।
विज्ञापन
गड्ढा खोदने के दौरान कच्ची दीवार गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। गांव बहवलापुर निवासी समरपाल सिंह (50) मंगलवार सुबह करीब नौ बजे घर के पीछे कच्ची दीवार के पास पिलर बनाने के लिए गड्ढा खोद रहे थे। साथ में पुत्र रोहित (22) व मोहित (19) भी काम कर रहे थे।
विज्ञापन
गड्ढा खोदने के दौरान कच्ची दीवार तीनों के ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में तीनों को दबा देखकर समरपाल की पत्नी गुड्डी देवी चीखने चिल्लाने लगी। इस पर परिवार व आसपास लोगों ने पहुंचकर मिट्टी को हटाकर जैसे-तैसे तीनों को निकाला।
विज्ञापन
समरपाल की हालत गंभीर होने पर निजी वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। खुदागंज चौकी प्रभारी दीपक भाटी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन