{"_id":"6364c16d26961c01423e1b63","slug":"a-meritorious-student-of-yashwardhan-singh-will-get-admission-directly-in-the-ninth-class","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yashwardhan Singh: छठवीं के बाद सीधे नौवीं में मिलेगा दाखिला, हाई आईक्यू को देखते हुए बोर्ड ने लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yashwardhan Singh: छठवीं के बाद सीधे नौवीं में मिलेगा दाखिला, हाई आईक्यू को देखते हुए बोर्ड ने लिया निर्णय
Fri, 04 Nov 2022 01:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:08 PM IST
सार
सिविल सेवाओं की तैयारी करवाने वाले छात्र यधवर्धन सिंह को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सहूलियत दी है। इसके तहत उन्हें छटवीं के बाद सीधे नौंवी में दाखिला मिलेगा। बोर्ड ने उनके उच्च बौद्धिक स्तर को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
यशवर्धन सिंह
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कानपुर में सिविल सेवाओं की तैयारी करवाने वाले 11 साल के यशवर्धन को अब सीधे नौवीं कक्षा में दाखिला मिलेगा। इस साल उन्होंने रघुकुल स्कूल शिवकटरा से छठवीं पास की है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने डीआईओएस को पत्र भेजकर नौवीं कक्षा में दाखिला कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यशवर्धन के पिता अंशुमान सिंह ने बेटे की बौद्धिक क्षमता को देखते हुए नौवीं में दाखिले के लिए डीआईओएस के पास आवेदन किया था। सचिव ने पत्र में लिखा कि इनका बौद्धिक स्तर श्रेष्ठ, मानसिक योग्यता अतिश्रेष्ठ और स्मृति सामान्य से अधिक पाई गई है।
विज्ञापन
बता दें कि यशवर्धन कोचिंग में जाकर और ऑनलाइन माध्यम से सिविल सेवा और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को राजसेवा और भूगोल समेत कई विषय पढ़ाते हैं। बीते दिनों इन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन
Trending Videos
अंशुमान ने बताया कि बेटे के आईक्यू लेवल को मंडलीय मनोविज्ञान कार्यालय में जांचा गया था। अब उसे यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त किसी अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय में नौवीं में दाखिला दिलाया जाएगा। बोर्ड ने यशवर्धन के उच्च बौद्धिक स्तर को देखते हुए यह निर्णय लिया है।