फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A huge fire broke out in the refined and oil warehouse, causing panic

Kanpur News: रिफाइंड व तेल गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

Tue, 20 May 2025 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
A huge fire broke out in the refined and oil warehouse, causing panic
गोदाम में लगी आग। - फोटो : संवाद
कानपुर। जाजमऊ थानाक्षेत्र के ओमपुरवा ताड़ीखाना में सोमवार रात रिफाइंड व तेल गोदाम में भीषण आग लग गई। धुएं के साथ लपटें उठती देख इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


ओमपुरवा स्थित ताड़ीखाना में अमित जायसवाल का रिफाइंड व तेल का गोदाम है। सोमवार रात करीब 9:30 बजे गोदाम की पहली व दूसरी मंजिल में अचानक से धुएं के साथ आग लग गई। इसकी वजह से गोदाम में रखे रिफाइंड और तेल की टिन जलने लगे। ऊंची-ऊंची लपटें उठने से इलाके में अफरातफरी मच गई। इलाके के लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में सालों से गोदाम संचालित था। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल प्रथम दृष्ट्या आग शॉर्ट सर्किट से लगने की बात सामने आई है। आग से हुए नुकसान का आंकलन नहीं को सका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed