फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A girl was raped by entering the house, brutally beaten on protest, threatened to kill her

Kanpur Dehat: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, विरोध पर बेरहमीं से पीटा, पीड़िता बोली- जान से मारने की धमकी दी

Thu, 26 Jan 2023 11:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 Jan 2023 11:07 PM IST
सार

सट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसके चाचा-चाची आ गए। इसके बाद आरोपी ने तीनों को बेरहमीं से पीट दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है, लेकिन थानेदार ने जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन
A girl was raped by entering the house, brutally beaten on protest, threatened to kill her
दुष्कर्म - फोटो : Social Media

विस्तार

कानपुर देहात में सट्टी क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात घर में सो रही एक युवती से गांव के एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। साथ ही, विरोध करने पर युवती व उसके चाचा-चाची को आरोपी ने पीट दिया। इसके धमकी देते हुए भाग गया।

विज्ञापन

पीड़ित युवती ने सट्टी थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस घटना की जानकारी से इनकार करती रही। पीड़ित युवती ने बताया कि मंगलवार रात परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद वह अपनी मडैया मे सो रही थी। रात करीब 11 बजे गांव का एक युवक उसके घर में घुस आया और सोते समय उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर युवक ने उसे पीटा और दुष्कर्म किया। शोर सुनकर उसके चाचा-चाची मौके पर आए, तो आरोपी ने उनकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। बुधवार को पीड़ित युवती ने थाने जाकर तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पुलिस को आप बीती सुनाई। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। उनका कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता और परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

इधर, सिकंदरा क्षेत्र में दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी है। थानाध्यक्ष अखिलेश का कहना है कि तहरीर मिलने पर ही कुछ बताया जा सकेगा। फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed