फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A girl missing for eight days was found with her head shaved near Central Station

Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन के पास सिर मुड़वाए मिली आठ दिन से लापता बच्ची

Fri, 27 Jun 2025 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A girl missing for eight days was found with her head shaved near Central Station
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र में आठ दिन पूर्व मां की डांट से नाराज होकर गई आठ साल की बच्ची सेंट्रल स्टेशन पर सिर मुंडवाए मिली। पुलिस ने गर्मी के चलते बच्ची के खुद सिर मुड़वाने की बात कही। वहीं, परिजनों ने किसी गिरोह के चक्कर में फंसकर पहचान छिपाने के लिए गंजा किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


उन्नाव के बांगरमऊ निवासी सब्जी विक्रेता सफीपुर प्रथम में किराए पर रहते हैं। 18 जून को मां ने खेलने को लेकर अपनी आठ वर्षीय बेटी को डांट दिया था। नाराज बेटी घर से चली गई थी। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची की तलाश कर रही थी। पुलिस की टीम ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे 200 कैमरों की फुटेज चेक करते हुए रामादेवी चौराहा, वहां से पीएसी मोड़ होते हुए टाटमिल चौराहा, बस अड्डे और अफीम कोठी पहुंची। वहां से बच्ची घंटाघर से कानपुर सेंट्रल स्टेशन की तरफ जाती दिखी।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे रामादेवी चौकी इंचार्ज विनीत ने बताया कि गुरुवार सुबह बच्ची को स्टेशन के आसपास झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ खेलते देखने की जानकारी मिली। इसी के बाद वह स्टेशन से मिल गई। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला का कहना है की बच्ची ने गर्मी के चलते खुद ही सिर मुड़वाने की बात कही है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed