{"_id":"630a4e64697735315209e6ec","slug":"a-girl-beat-a-man-in-the-middle-of-the-road-in-kanpur-threw-her-slippers-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: युवती ने बीच सड़क में मनचले को पीटा, सड़क पर गिराकर बरसाए चप्पल, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: युवती ने बीच सड़क में मनचले को पीटा, सड़क पर गिराकर बरसाए चप्पल, जानें पूरा मामला
Sat, 27 Aug 2022 11:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:58 PM IST
सार
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक युवती और युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद महिला ने चप्पलों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। युवती का आरोप है कि उस पर अश्लील टिप्पणी की गई, जिस पर उसने मनचले की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के कल्याणपुर में युवक द्वारा एक युवती को बीच सड़क पिटाई करते हुए वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। युवती ने अभद्रता करने पर बीच सड़क युवक को थप्पड़ और घूसों से जमकर पीटा।
विज्ञापन
हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि युवती आरोपी युवक के साथ अभद्रता करती नजर अा रही है। युवती युवक को पकड़ कर पहले सड़क पर खींचती है और फिर थप्पड़ और घूसों से जमकर पिटाई शुरू कर देती है।
विज्ञापन
वीडियो में युवक गाली गलौज करते भी नजर आ रहा है। वहीं, पुलिस ने वीडियो वायरल होने के मामले में जानकारी न होने की बात कही है। थाना प्रभारी ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है। उनका कहना है कि अगर तहरीर मिली, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन