फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A fraud call center was operating based on the 'Cambodia model'.

Kanpur News: कंबोडिया मॉडल पर चल रहा था ठगी का कॉल सेंटर

Fri, 19 Jun 2026 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
A fraud call center was operating based on the 'Cambodia model'.
कानपुर। शहर में कंबोडिया माॅडल पर ठगी का काॅल सेंटर चल रहा था। यहां छह हजार रुपये वाली सैलरी की नौकरी का लालच देकर युवतियों से लोगों को फोन कराकर शादी के नाम पर रकम ऐंठी जाती थी। मामले का खुलासा होने पर क्राइम ब्रांच ने कॉल सेंटर के संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि टेलीकॉलर युवतियों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस तरह कंबोडिया में शातिर अच्छी नौकरी का लालच देकर युवाओं को बुला लेते और बाद में उनसे कॉल सेंटर के माध्यम से साइबर ठगी कराते उसी अंदाज में आरोपी रंजीश गौड़ टेलीकॉलिंग के जरिये ठगी करा रहा था। आरोपी टेलीकॉलिंग के लिए युवतियों को ढूंढने को कॉल सेंटर के आसपास के इलाके में पंपलेट बंटवा देता। इसमें 12 से 15 हजार रुपये सैलरी और आकर्षक कमीशन का जिक्र होता। इसके बाद युवती पहुंचती तो उसे पहले महीने छह हजार रुपये में नौकरी करने का ऑफर दिया जाता। इसके बाद जब वह युवती सैलरी बढ़ाने को कहती तो उसे साइबर ठगी के आरोप में फंसाने की धमकी देकर चुप करा दिया जाता। इसके बाद वह उतनी ही सैलरी पर ठगी के लिए कॉल करने को मजबूर हो जाती।
विज्ञापन

आरोपी इन्हीं टेलीकॉलर की मदद से इंटरनेट से युवतियों की तस्वीरें जुटाकर फर्जी प्रोफाइल तैयार कराते थे। इसके बाद कॉल सेंटर के कर्मचारी मैरिज ब्यूरो का प्रतिनिधि बताकर अविवाहित युवकों से संपर्क करते। शादी का रिश्ता तय कराने और सदस्यता शुल्क के नाम पर उनसे अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई जाती थी। पैसा मिलने के बाद संपर्क तोड़ दिया जाता था। क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि यह गिरोह लंबे समय से संगठित तरीके से ठगी कर रहा था। कॉल सेंटर में काम करने वाली युवतियों को वेतन और कमीशन का लालच देकर लोगों को जाल में फंसाने के लिए लगाया गया था। ठगी के लिए कई बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि आरोपी कंबोडिया मॉडल पर शहर में साइबर ठगी का कॉल सेंटर चला रहा था। उसने अच्छी सैलरी का लालच देकर युवतियों को टेलीकॉलर रखा था। सभी युवतियों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। जबकि रंजीश के तीन साथियों की तलाश की जा रही है। इसमें अमित, करम पटेल और जागृति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed