फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A factory worker, who was drunk, dropped a cylinder on the train.A factory worker, who was drunk, dropped a cylinder on the train.

Kanpur News: ट्रेन में नशे की हालत में सवार फैक्टरी कर्मी से गिरा था सिलिंडर

Sat, 21 Mar 2026 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
A factory worker, who was drunk, dropped a cylinder on the train.A factory worker, who was drunk, dropped a cylinder on the train.
कानपुर। नशे की हालत में सफर कर रहे जूता फैक्टरी के गार्ड से पांच किलो का भरा हुआ छोटा सिलिंडर चकेरी और चंदारी के पास गिर गया था। इससे उसमें आग लगी और कपड़े व अन्य सामान जल गया था। आरपीएफ ने सिलिंडर लेकर सफर करने वाले ओमप्रकाश को यात्री सुरक्षा में कोताही बरतने और रेलवे एक्ट के उल्लंघन के तहत गिरफ्तार किया है। इसकी विवेचना आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार खुद करेंगे।
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल स्टेशन केे आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार की अगुवाई में सिलिंडर मालिक की खोजबीन में जुट गई। उन्होंने बताया कि जले सिलिंडर के साथ एक बैग में मोबाइल, विजिटिंग कार्ड, आधार कार्ड भी मिला। विजिटिंग कार्ड के जरिये शुक्रवार को आरपीएफ और कैंट पुलिस भगवानपुर, देहलूपुर, प्रतापगढ़ निवासी 70 साल के ओमप्रकाश मिश्र तक पहुंची और उन्हें कानपुर लाया गया।
विज्ञापन

छावनी थाने में करीब 120 मिनट की पूछताछ में ओमप्रकाश ने बताया कि वह जनवरी में अपने बेटे प्रदीप मिश्र के पास दिल्ली गया था। वहां बेटे ने उसकी जूता फैक्टरी में नौकरी लगवा दी। पौने दो महीने बाद घर जाने के लिए वह 18 मार्च को दिल्ली से प्रयागराज का जनरल टिकट लेकर महाबोधि एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हुआ। नशे की हालत में बोरी और अन्य सामान लेकर गैलरी में ही सो गया तभी उसका सामान चंदारी स्टेशन के पास गिर गया था। आरपीएफ ने रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार किया। शनिवार को उसे रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed