Banda Accident News: टेंपो में टक्कर मारकर झोपड़ी में घुसा डंपर, दो की मौत और छह घायल, हादसे के बाद चालक फरार
बांदा-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार डंपर ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बांदा-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे झोपड़ी में जा घुसा। इससे वहां मौजूद बुजुर्ग व बालक भी घायल हो गए। बालक की हालत गंभीर है।
रविवार की शाम गोयरा मुगली गांव से टेंपो सवारियां भरकर बांदा आ रहा था। भूरागढ़ गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टेंपो में टक्कर मार दी और सड़क किनारे स्थित झोपड़ी में जा घुसा। हादसे में टेंपो सवार गोयरा मुगली गांव निवासी राजू (50) की मौके पर ही मौत हो गई।
इंदिरा पुरवा (मटौंध) निवासी विकास (17) पुत्र लालाभाई को जिला अस्पताल में डॅाक्टर ने मृत घोषित किया। वहीं, टेंपो सवार मोहीद (35) पुत्र नवाब निवासी गोयरा मुगली, शिवलाल (45) पुत्र कालीचरण पाल निवासी रायपुर बंशी (प्रयागराज) और छनेहरा लालपुर गांव की किस्मतुन (45) पत्नी करीम व बहू गुलफ्शा (20) पत्नी वसीम घायल हो गए।
झोपड़ी में दुकान किए दुरेड़ी गांव निवासी अज्जू (39) पुत्र बद्री प्रसाद और उसका तीन वर्षीय पुत्र कृष्णा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद डंपर छोड़कर चालक भाग निकला। भूरागढ़ चौकी प्रभारी रवींद्र सिंह ने बताया कि डंपर कबरई की ओर जा रहा था। दुर्घटना के बाद डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक और डंपर स्वामी का पता लगाया जा रहा है।
हादसे से पहले पति ने दुकान से जाने को कहा था
‘बेटे को न डांटो, तुम यहां से जाओ’। पति ने डांटकर पत्नी को झोपड़ी में स्थित दुकान से अज्जू ने भगाया ही था कि तभी हादसा हो गया। इससे अज्जू की पत्नी तो बच गई, लेकिन पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिला अस्पताल में बिलख रही दुरेड़ी गांव की रामरती ने बताया कि वह पति अज्जू को रविवार को दोपहर खाना देने दुकान गई थी। तीन वर्षीय बेटा कृष्णा पहले से वहां मौजूद था। उसने उसे डांटा, तो पति अज्जू ने उसे डांटकर भगा दिया था।