एक कोर्स 80 देशों में खोलेगा सेवाएं देने का मौका, नहीं आता यकीन तो पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल एकाउंटिंग व एश्योरेंस बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन सीए मनु अग्रवाल ने बुधवार को सीए संस्थान सिविल लाइंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल एकाउंटिंग के लिए अहमदाबाद में छह दिन का आवासीय कोर्स होगा। इसके बाद सात दिन का कोर्स सीए संस्थान के हैदराबाद चैप्टर में करना होगा।
फिर 50 घंटे का ई लर्निग कोर्स पास करना होगा। परीक्षा में पास होने वाले सीए को गुजरात फोरेंसिक यूनिवर्सिटी और सीए संस्थान का प्रमाणपत्र मिलेगा। चूंकि गुजरात फोरेंसिक यूनिवर्सिटी का 80 देशों के साथ समझौता है, इसलिए इस कोर्स को पूरा करने वाले सीए इन देशों में अपनी सेवाएं दे सकेंगे।
सीए मनु अग्रवाल ने बताया कि डिजिटल एकाउंटिंग के बढ़ते असर को देखते हुए जल्द ही दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण भी 164 शाखाओं में शुरू किया जाएगा।
चार्टर्ड एकाउंटेंटों को फोरेंसिक ऑडिट की शुरुआती जानकारी देने के लिए तीन दिवसीय फोरेंसिक आनलाइन कोर्स की शुरुआत कर दी गई है। इस कोर्स के जरिये 20 से 25 हजार सीए को प्रशिक्षित किए जाने का लक्ष्य है।
शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउंटेंट सीए मनु अग्रवाल को सीए संस्थान की ओर से कई नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वे वर्ष 2020-21 के लिए डिजिटल एकाउंटिंग एंड एश्योरेंस बोर्ड के चेयरमैन बनाए गए हैं। डिजिटल एकाउंटिंग इन्हीं की देखरेख में आगे बढ़ेगी।
इसके अलावा डिजिटल री-इंजीनियरिंग एंड लर्निंग हब ग्रुप का डिप्टी कन्वीनर और अनुशासन समिति का सदस्य भी बनाया गया है। इसी तरह 11 कमेटियों में भी अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।