फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A brute misdeed a daughter who had come for a walk in the park, the police found her by shooting her in the le

UP: पार्क में घूमने आई बेटी से दरिंदे ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने पैर में गोली मार ढूंढ निकाला, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 01 Dec 2023 01:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Dec 2023 01:23 PM IST
सार

Hamirpur Crime: सदर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि सुरेंद्र धुरिया ने पार्क से बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के सेडिकल से इसकी पुष्टि हो गई है।

विज्ञापन
A brute misdeed a daughter who had come for a walk in the park, the police found her by shooting her in the le
घायल आरोपी से जानकारी लेती एसपी डॉ.दीक्षा शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में आंबेडकर पार्क में खेल रही नौ वर्षीय बालिका के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। अपहर्ता के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पूर्व में बिवांर थानाक्षेत्र के एक गांव की बालिका के साथ भी ऐसी घटना कर चुका है।

विज्ञापन

बुधवार शाम करीब पांच बजे मुख्यालय के एक मोहल्ला निवासी चार-पांच छोटे बच्चे नगर पालिका के आंबेडकर पार्क घूमने गए थे। इसमें एक बच्ची (9) संदिग्ध हालात में गायब हो गई। बच्ची के घर न पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगालकर एक संदिग्ध की पहचान की।
विज्ञापन

उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों से पहचानने में मदद मांगी। अपह्रत के रिश्तेदार की तहरीर पर सदर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा के निर्देश पर बच्ची की तलाश के लिए टीमें गठित की गईं। सोशल मीडिया के माध्यम से संदिग्ध की पहचान जालौन जनपद के कदौरा कस्बा निवासी सुरेंद्र धुरिया के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर बच्ची की तलाश में जुटी रही पुलिस
पुलिस पड़ोसियों के साथ रात भर बच्ची की तलाश में जुटी रही। गुरुवार सुबह करीब सवा छह बजे सिटी फॉरेस्ट के पास बच्ची मिली। उसके हाथ और मुंह बंधे थे, जिसे खोलने पर पीड़िता ने बताया कि आरोपी पीछे जंगल में भाग गया है। सदर पुलिस व एसओजी टीम ने कॉबिंग शुरू की। सिटी फॉरेस्ट के जंगल में गुरुवार सुबह करीब 7.10 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा।

एक अवैध तमंचा, फायर किया गया खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने बचाव में गोली चलाई, जो आरोपी के बाएं पैर में लगी। उसके पास से एक अवैध तमंचा, फायर किया गया खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई
सदर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि सुरेंद्र धुरिया ने पार्क से बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के सेडिकल से इसकी पुष्टि हो गई है। इसके बाद पूर्व में दर्ज अपहरण के मुकदमे में पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के साथ बालिका से दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed