फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A boy committed suicide in hamirpur

हमीरपुर: होलिका दहन के बाद युवक फांसी पर झूला, मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां

Mon, 29 Mar 2021 11:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 29 Mar 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
A boy committed suicide in hamirpur
मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के लल्ली डेरा निवासी युवक ने रविवार रात पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली। सुबह खेतों की ओर गए लोगों ने उसे बबूल के पेड़ से लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। परिवार में इस घटना से होली का रंग बदरंग हो गया। खुशियों का त्योहार मातम में बदल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कुरारा देहात के भजरा लल्ली डेरा निवासी वीरू (20) रविवार देर शाम हंसी खुशी सभी के साथ होलिका दहन में शामिल होने गया था। रात करीब 11 बजे तक साथियों के साथ दावत खाता रहा। इसके बाद खेत में पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली। सुबह शौच को गए ग्रामीणों ने शव लटकते देखा तो परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


मृतक के पिता फूल सिंह निषाद ने बताया कि उनके पांच बेटों में वीरू बड़ा था। वह अविवाहित था। उनके साथ खेती बाड़ी का काम करता था। रात में ग्रामीणों के साथ होलिका दहन में शामिल होने गया था। इसके बाद कुछ लोगों के साथ बैठा रहा है। उन्हें जानकारी नहीं है कि उसे क्या हो गया। सुबह पता चला कि फांसी पर लटका है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। होली पर अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed