{"_id":"682a396afff076405f076f17","slug":"a-bicycle-marathon-was-organized-by-the-central-goods-and-services-tax-commissionerate-kanpur-news-c-362-1-ka11001-123953-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्री जीएसटी दिवस पर हुई साइकिल मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्री जीएसटी दिवस पर हुई साइकिल मैराथन
विज्ञापन
साइकिल मैराथन में हिस्सा लेते आयुक्त रोशन लाल,अधिकारी व अन्य कर्मचारी ।
- फोटो : संवाद
कानपुर। प्री जीएसटी दिवस के मौके पर रविवार को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय की ओर से साइकिल मैराथन का आयोजन मरियमपुर चौराहे से किया गया।
स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए सभी अधिकारियों, करदाताओं, कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सुबह छह बजे मैराथन का शुभारंभ आयुक्त रोशन लाल ने किया। रैली मरियमपुर से काकादेव होते हुए कार्यालय परिसर पर समाप्त हुई।
आयुक्त रोशन लाल ने कहा कि यह पहल स्वास्थ्य कल्याण एवं कार्यबल के बीच एकता की भावना और देश में जीएसटी के कार्यान्वयन के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। यहां अपर आयुक्त प्रदीप सिंह सेंगर, सहायक आयुक्त रजनीकांत, सहायक आयुक्त राजकुमार मौजूद रहे।