फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A 100-meter stretch of the highway overbridge in Sikandra developed cracks; vehicles were diverted to the service lane.

Kanpur News: सिकंदरा में हाईवे के ओवरब्रिज पर 100 मीटर सड़क में आई दरार, सर्विस लेन से गुजरे वाहन

Sun, 27 Sep 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 27 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
A 100-meter stretch of the highway overbridge in Sikandra developed cracks; vehicles were diverted to the service lane.
कानपुर देहात। कई दिन से लगातार हो रही बारिश से कानपुर-इटावा हाईवे में सिकंदरा के पास साकिन बुजुर्ग में बने ओवर ब्रिज की सड़क शनिवार शाम पांच बजे के करीब धंस गई। करीब 100 मीटर लंबाई में छह इंच चौड़ी दरार आ गई। इसके बाद ओवर ब्रिज से इटावा की ओर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। सर्विस लेन से वाहन निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

सिकंदरा में साकिन बुजुर्ग के पास छह लेन ओवर ब्रिज है। बृहस्पतिवार से लगातार हो रही बारिश से शनिवार शाम को इटावा लेन में हाईवे पुल पर दूसरी व तीसरी लेन के बीच जोड़ की सड़क धंस गई। इसकी जानकारी पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पाया कि करीब 100 मीटर लंबाई में छह इंच चौड़ी दरार हो गई है। इसके बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी दिए जाने के साथ ही पुल पर इटावा की ओर वाहनों को आने से रोक दिया गया।
विज्ञापन

पहले से पुल पर आए वाहनों को वापस करने के दौरान जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद वाहनों को पुल से वापस कर सर्विस लेन से गुजारा गया। पुल पर वाहन न चढ़े इसके लिए बैरिकेडिंग की गई है। जानकारों का कहना बारिश लगातार हो रही है ऐसे में दरार बढ़ सकती है। माल वाहक वाहनों की आवाजाही के दौरान यदि सड़क अधिक धंसी तो वाहन पलटने या फिर अनियंत्रित होकर पुल से गिरने की आशंका भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
मानपुर के पास डायवर्ट किया रूट
सिकंदरा में साकिन बुजुर्ग के पास बने ओवर ब्रिज की सड़क धंसने की जानकारी पर एनएचएआई के अधिकारी और पेट्रोलिंग टीम पहुंची। टीम ने पुल पर जाने से वाहन रोकने के लिए पुल के साथ मानपुर के पास बैरिकेडिंग की। इसके बाद कानपुर से इटावा की ओर जाने वाले वाहनों को सात मीटर चौड़ी सर्विस लेन से गुजारा। इससे वाहन रेंगते हुए सूर्या तिराहे के आगे होते हुए कानपुर-इटावा हाईवे पर पहुंचे। वहीं इटावा से कानपुर आने वाले वाहन ओवर ब्रिज से निकलते रहे।
...............
अधिकारियों ने पहुंच किया निरीक्षण, जांच के आदेश
हाईवे पर बने पुल की सड़क कई मीटर लंबाई में धंस जाने की जानकारी पर एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार सुप्रिया, एनएचएआई के पीडी पंकज यादव मौके पर पहुंचे। इसके साथ बारा टोल के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज शर्मा भी पेट्रोलिंग टीम व अन्य कर्मी लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने पुल पर धंसी सड़क के हिस्से को देखा। साथ ही मौजूद पुलिस कर्मियों से किसी भी तरह से वाहन न आने के निर्देश दिए। इधर देर रात तक पुलिस कर्मी वाहनों को रोकने के लिए तैनात रहे। वहीं कुछ पुलिस कर्मी सर्विस रोड से वाहन निकलवाते रहे। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने सड़क धंसने के कारणों की एनएचएआई के अधिकारियों से जांच कराने की बात कही।
....................
आठ मीटर चौड़ाई का हिस्सा हटाकर होगी मरम्मत
एनएचएआई के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सिकंदरा में साकिन बुजुर्ग के पास ओवर ब्रिज पर दूसरे व तीसरे लेन के बीच सड़क धंसने से दरार आ गई है। सड़क की पहली लेन सुरक्षित है। बारिश लगातार हो रही है ऐसे में एहतियातन बैरिकेडिंग लगाकर इटावा लेन की ओर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। प्रभावित क्षेत्र में करीब सौ मीटर लंबाई में आठ मीटर चौड़ाई का हिस्सा हटाकर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। इसमें थोड़ा समय लगेगा। फिलहाल वाहन करीब सात मीटर चौड़े सर्विस लेन से निकल सकेंगे।

..................
बयान...
लगातार हो रही बारिश के कारण एनएच-19 पर साकिन बुजुर्ग के पास सड़क में कहीं से पानी का रिसाव हुआ। इससे पीक्यूसी पैनल धंस गया है। करीब 80 मीटर सड़क में दरार आई है। सर्विस लेन से टू-लेन का ट्रैफिक चल रहा है। सड़क काफी पुरानी है। विस्तृत कारणों की जांच और समीक्षा की जाएगी। एक-दो दिन में मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। - पंकज यादव, परियोजना निदेशक एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed