{"_id":"38-208043","slug":"Kanpur-208043-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी से मिलकर शुक्रिया अदा किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी से मिलकर शुक्रिया अदा किया
Kanpur
Updated Fri, 28 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर। शिया युवा वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने आईजी आशुतोष पांडेय से मिलकर उनका शुक्रिया अदा किया। पिछले रविवार को सोसाइटी और ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से बड़ी कर्बला नवाबगंज में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया था। कैंप का उद्घाटन आईजी ने किया था। इस दौरान उन्होंने सोसाइटी के इस प्रयास की काफी सराहना की थी। कैंप में 73 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ था। इस पर सोसाइटी के के एक प्रतिनिधि मंडल ने जूही मस्जिद के इमामे जुमा मौलाना अलमदार हुसैन के नेतृत्व में मिलकर आईजी का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर मौलाना नसीम अब्बास, आफताब अली जैदी, नायाब आलम, शारिब अब्बास, शबाब रिजवी, जमील हुसैन, शुएब हसन, मुहम्मद रजा, वहदत काजमी, मुनव्वर नकवी, इंतखाब आलम आदि मौजूद थे।