{"_id":"38-206032","slug":"Kanpur-206032-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमोनिया गैस के रिसाव से परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमोनिया गैस के रिसाव से परेशान हुए लोग
Kanpur
Updated Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। गोविंद नगर और बर्रा इलाके में अमोनिया गैस की दुर्गंध से लोग परेशान हो गए। तमाम लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन हई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हॉलांकि पुलिस और फायर बिग्रेड अफसरों ने अमोनिया गैस के रिसाव की पुष्टि नहीं की है। फायर बिग्रेड के अफसरों का कहना है कि अमोनिया गैस ज्वलनशील नहीं होती है।
बर्रा चार में रहने वाली पूनम तिवारी, रिचा, शांति देवी, पिंकी, कृष्णावती और अनीता का कहना है कि शुक्रवार की रात अमोनिया गैस का कहीं से रिसाव हुआ। गैस की दुर्गंध से उन लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। आंखों में जलन होने लगी। क्षेत्र के तमाम लोग परेशान हो गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। देर रात तक लोग सड़क पर चहल कदमी करते रहे। इधर, गुजैनी, दबौली, बर्रा, रतन लाल नगर, बर्रा सात में रहने वाले लोगों ने भी अमोनिया गैस के रिसाव की बात कही है। इन लोगों का कहना है कि गैस की वजह से लोगों का सांस लेना दूभर हो गया। कई लोगों को आंखों में जलन की भी शिकायत हुई। बर्रा थानाध्यक्ष ने क्षेत्र में अमोनिया या अन्य किसी गैस के रिसाव होने की जानकारी से इनकार किया है।