{"_id":"38-202180","slug":"Kanpur-202180-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम का कोड पूछकर लगा दिया चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम का कोड पूछकर लगा दिया चूना
Kanpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। एक शख्स को झांसा देकर उसके एटीएम से ऑनलाइन 24 हजार रुपये की खरीददारी कर ली गई। खरीददारी से कुछ देर पहले ही उसके पास एक अनजान शख्स को फोन आया था। उसने बैंक खाता बंद करने का झांसा देकर उनसे एटीएम का गुप्त कोड नंबर पूछ लिया था। चकेरी थाने में ठगी के शिकार शख्स ने एफआईआर दर्ज कराई है।
चकेरी के गिरजा नगर निवासी दिनेश पांडेय के मोबाइल पर 11 अक्तूबर को फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अफसर बताया और कहा कि आपका बैंक खाता बंद होने जा रहा है। खाते का वैरीफिकेशन नहीं हुआ है। यदि आप अपने एटीएम का गुप्त कोड नंबर बता दें तो खाते का वैरीफिकेशन किया जा सकेगा और आपका बैंक खाता बंद नहीं होगा। दिनेश ने बताया कि अनजान शख्स की बातों में फंसकर उसने उन्हें एटीएम का कोड नंबर बता दिया। थोड़ी देर बाद ही उनके मोबाइल पर 24 हजार रुपये की ऑनलाइन शापिंग किए जाने का मैसेज आ गया। तब उन्हें खुद के ठगे जाने का पता चला। थानाध्यक्ष ने बताया कि दिनेश की तहरीर के आधार पर मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ आईटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।
(अमर उजाला अलर्ट: अगर कोई भी आपसे फोन पर आपका अकाउंट नंबर, एटीएम कार्ड नंबर या किसी अन्य दस्तावेज के बारे में पूछे तो कभी मत बताएं। लकी ड्रा में इनाम, लॉटरी जीतने का लालच दे तो भी कुछ न बताएं और फोन काट दें।)