फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   माई सिटी को बताइए अपनी उपलब्धि

माई सिटी को बताइए अपनी उपलब्धि

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। अगर आप की कोई खास उपलब्धि है तो जिला प्रशासन के माई सिटी पोर्टल mycitykanpur.com पर डाउन लोड करें। जिला प्रशासन ने किसी भी शहरी की व्यक्तिगत या एनजीओ और ग्रुप की उपलब्धि को पूरे शहर के सामने पेश करने के लिए सृजन नाम से नया पेज लांच कर मंच मुहैया कराया है। इन सभी उपलब्धियों पर बाद में संग्रह बुक स्टोरी नाम से संकलित कर बांटा भी जाएगा। इसकी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने गुरुवार को माई सिटी पोर्टल पर दर्ज कराई जाने वाली समस्याओं के समाधान की समीक्षा की। उन्होंने तय किया है कि अब वह खुद इस पोर्टल पर आने वाली समस्याओं के समाधान की स्थिति रोज देखेंगी। समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने कई अफसरों को नोडल अफसर भी बनाया है। बिजली के समस्याओं के समाधान के लिए केस्को सलाहाकार, सड़क की समस्याओं के समाधान के लिए पीडब्लूडी के चीफ इंजीनियर और सफाई की व्यवस्था केलिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अफसर बनाया गया है। सीवर और पेयजल की समस्याओं का समाधान करने की जिम्मेदारी जल संस्थान के जीएम और मार्ग प्रकाश से जुड़ी समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी नगर आयुक्त को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed