{"_id":"38-198800","slug":"Kanpur-198800-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खंड शिक्षाधिकारी टीचर्स की छुट्टियां करेंगे एप्रूव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खंड शिक्षाधिकारी टीचर्स की छुट्टियां करेंगे एप्रूव
Kanpur
Updated Mon, 22 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। अब परिषदीय स्कूलों की छुट्टियों का एप्रूवल वहां के खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे। शासन की ओर से ये निर्देश बेसिक शिक्षा निदेशक और बेसिक शिक्षा परिषद सचिव को जारी कर दिए गए हैं।
19 सितंबर को जारी शासनादेश में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा अधिकारियों के पास कार्य की अधिकता के कारण शिक्षकों की छुट्टियां और अन्य प्रकरण लंबे समय तक लंबित हो जाते थे। 11 फरवरी को खंड शिक्षा अधिकारी मातृत्व अवकाश, गर्भपात अवकाश, विकलांग भत्ता, परिवार कल्याण भत्ता को स्वीकृत करने संबंधी कार्यों के निस्तारण का प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर यह निर्णय लिया गया है कि मातृत्व अवकाश और गर्भपात अवकाश, चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) देने का अधिकार खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया गया है। शेष अधिकार बीएसए के पास रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि शासनादेश मिल गया है, इसे जल्द लागू कर दिया जाएगा।