{"_id":"38-197344","slug":"Kanpur-197344-38","type":"story","status":"publish","title_hn":" एक लाइन में सीखा बड़ी संख्या का जोड़ घटाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाइन में सीखा बड़ी संख्या का जोड़ घटाओ
Kanpur
Updated Fri, 12 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। ज्ञान भारती एमएस इंटर कॉलेज में ‘शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास’ और अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित निशुल्क कार्यशाला में वैदिक गणित के शिक्षक सुजीत सिंह ने गुरुवार को बच्चों को बड़ी संख्या का एक साथ जोड़ घटाना बताया। उन्होंने बताया कि कैसे एक लाइन में ही बड़ी से बड़ी संख्या का जोड़ घटना निकल सकता है। कार्यशाला में गणित के बाद अंग्रेजी के टीचर यशभान सिंह तोमर ने बच्चों को अंग्रेजी के टिप्स दिए। उन्होंने स्टूडेंट्स केअंग्रेजी को लेकर भ्रम भी दूर किए गए। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी के परफेक्ट कांटीनुअस टेंस का पैसिव नहीं होता है, ये मात्र भ्रम है। अंग्रेजी की क्रियाओं के बारे में गहनता से बताया। अंग्रेजी और गणित के टिप्स को बच्चों ने खूब सराहा। प्रधानाचार्य आरएस द्विवेदी ने कहा कि ऐसी कार्यशाला का आयोजन स्कूल में पहली बार हुआ है। बड़े पैमाने पर अगर कार्यशाला होंगी तो बच्चों का भला होगा।
प्रतिदिन कार्यशालाएं चलेंगी
‘शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास’ और ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से 15 स्कूलों में दो कार्यशालाएं लगाई जाएंगी। हर दिन अलग-अलग स्कूल में कार्यशालाएं चलेंगी। इसमें कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को गणित के टिप्स और कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों को अंग्रेजी के टिप्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतिदिन कार्यशालाएं चलेंगी
‘शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास’ और ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से 15 स्कूलों में दो कार्यशालाएं लगाई जाएंगी। हर दिन अलग-अलग स्कूल में कार्यशालाएं चलेंगी। इसमें कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को गणित के टिप्स और कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों को अंग्रेजी के टिप्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन